फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रोपे गए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौध रोपण के अभियान के तहत रविावार को जिले में विभिन्न सरकारी गैरसरकारी संगठनों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर पौधों को संरक्षण कर जिले को हरिलीयुक्त करने का संकल्प लिया। अभियान के तहत भदोही नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत नईबाजार समेत खंड विकास कार्र्यालय के अधिकारियों, सभासदों, जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्रों में पौधरोपण किया। खंड विकास अधिकारी भदोही राजाराम ने ग्रामीण क्षेत्रों के सभी ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधानों को न केवल पौधे उपलब्ध कराए बल्कि खुद भी पौधरोपण किया। नगर पालिका भदोही अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने की विभिन्न वार्डों में 1400 पौधे रोपे। नईबाजार नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर ने अपने नगरीय क्षेत्र में 1160 पौधे लगाए। भदोही पालिकाध्यक्ष ने मातहतों को इन पौधों की देखरेख लगातार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों से जनता संतुष्ट है। उनके निर्देशों का पालन पूरी गंभीरता से होना चाहिए। जिले में 12 लाख पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है। उधर पिपरीस ग्राम सभा में 3 हजार पौधे रोपे गए। ग्राम रघुनाथपुर में 3 हजार, ग्राम अस्ति में एक हजार, ग्राम तुलसीचक में 16 सौ पौधरोपण किए जाने के अलावा इसी तरह आबादी के तहत पौधे रोपे गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें