फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज 15 हजार घनमीटर बालू होगी नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सत्र के कारण जिले में बालू खनन पर रोक लग गई हैं। खनन विभाग पूर्व में छह घाटों पर सीज 15 हजार घनमीटर बालू की नीलामी की कवायद में जुट गया है। इसको लेकर खनन और राजस्व विभाग के अफसरों ने शनिवार को सर्वे भी किया। जिले में 40 किमी परिक्षेत्र में फैले गंगा में दर्जन भर से अधिक घाटों से बालू की खनन होती है। कुछ स्थानों पर वैध तो कुछ जगह अवैध खनन होता है। गर्मी और ठंड के सीजन में जहां खनन होता है वहीं बारिश में तीन महीने के लिए रोक लग जाती है। जिले के छह घाटों पर अवैध तरीके से हो रहे बालू खनन रोकने के लिए साल भर पूर्व प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान छह घाटों पर 15 हजार घनमीटर बालू सीज की गई थी। अब डीएम के निर्देश पर खनन विभाग उसकी नीलामी कराने में लग गया है। खान अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि डीघ, उपरवार, जहांगीराबाद, नारेपार, सीतामढ़ी, इब्राहिमपुर गंगा घाट पर 15 हजार घन मीटर बालू नीलाम की जाएगी। शनिवार को नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय के नेतृत्व में घाटों का सर्वे किया गया। बालू खनन बंद होने से कीमत में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है। दो माह पूर्व तक 100 फीट बालू की कीमत जहां तीन हजार थी वहीं अब पांच हजार से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें