फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस बिल जमा कराकर आपरेटर ने शुरु कराया पाइप लाइन का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। एक माह का पेयजल बिल एडवांस लेकर ऑपरेटर ने पाइप लाइन विस्तार का कार्य शुरू करा दिया। मगर वह कार्य भी अधर में लटका है। हफ्तेभर बाद भी बाजारवासियों को पेयजल नहीं मिल पाया है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आमजन की नाराजगी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

चौरी के चकभुईधर गांव में कई माह से ध्वस्त पड़ चुकी पेयजल व्यवस्था को लेकर आवाज उठने के बाद आपरेटर ने एक-एक माह का बिल कनेक्शनधारकों से एडवांस लेकर जर्जर पाइन लाइन के लिए गड्ढा तो खोदवा दिया, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो पाया। इससे पेयजल किल्लत और गहरा गई। उधर जलनिगम बजट का अभाव बताकर पाइप लाइन बदलने से हाथ खड़े कर चुका है। लोगों का कहना है कि जब प्रतिमाह तैनात कर्मचारियों को भारीभरकम वेतन दिया जा रहा है तो उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने में विभाग क्यों पीछे हो जा रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल समेत उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में पाइप लाइन बिछवाकर पेयजल समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें