फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नेवढि़या घाट पर बनेगा पीपा पुल, 96.60 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
नेवढ़िया गंगा घाट। संवाद
विज्ञापन
महाराजगंज (भदोही)। क्षेत्र के नेवढ़िया गंगा घाट पर भी अब पीपा पुल निर्माण होगा। पुल निर्माण के लिए 96.60 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। पुल निर्माण के लिए 2.52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। गंगा का जलस्तर कुछ कम होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसे मिर्जापुर लाेक निर्माण विभाग बनाएगा। वहीं भदोही जनपद में स्थानीय लोक निर्माण विभाग सड़क को दुरुस्त कराएगा। इससे करीब 40 से 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। जिले में अब तक धनतुलसी, सीतामढ़ी और रामपुर घाट पर पीपा पुल का निर्माण होता है। जिसमें सीतामढ़ी पीपा पुल को मिर्जापुर लोक निर्माण विभाग और रामपुर व धनतुलसी को भदोही लोक निर्माण विभाग बनवाता है। जिले में लंबे समय से महाराजगंज के नेवढि़या गंगा घाट से पीपा पुल की मांग की जा रही थी। पीपा पुल निर्माण के लिए औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने सीएम के समक्ष भी मांग रखी थी। जिसकी स्वीकृति पहले ही मिली थी। अब उसके लिए धन आवंटित भी हो गया है। पीपा पुल के निर्माण होने से महाराजगंज और मिर्जापुर की दूरी कम हो जाएगी। वहीं चाैरी, जौनपुर सीमा से सटे ग्रामीणों को औराई घूमकर नहीं जाना हाेगा। वे महाराजगंज से होते हुए सीधे मिर्जापुर पहुंचेंगे। अब तक स्थानीय लोगों के अलावा अन्य जनपदों से आने वाले औराई होते हुए मिर्जापुर जाते थे। औराई रोड पर वाहनों का काफी दबाव बना रहता है। इस पुल के बनने से वाराणसी, चोरी, जौनपुर सीमा के अलावा अन्य जनपदों के लोग महाराजगंज से सीधे पहुंचेंगे। इससे दूरी तो कम होगी ही मार्ग पर वाहनों का दबाव भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें