फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ब्यूटी पार्लर संचालक के नंबर से पिंटू को आया था फोन, तीन पर प्राथमिकी, झोलाछाप हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहा में पिटाई से पिंटू धीरव (16) की मौत मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में ब्यूटी पार्लर संचालक अशोक मौर्य समेत तीन लोगों के खिलाफ की प्राथमिकी दर्ज की है। बुधवार को दूसरे दिन पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही। पुलिस ने मामले में किशोर का इलाज करने वाले झोलाछाप को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पिंटू के पिता गुलाब धीरव के मुताबिक सोमवार की रात को उसके फोन पर किसी लड़की का फोन आया था। इसके बाद वह घर से निकला था। जब वह वापस लौटा तो बदहवासी की हालत में था। उसने बताया कि उसे पीटा गया है और कोई जहरीला पदार्थ जबरदस्ती पीला दिया है। इसके बाद उसे पास के एक झोलाछाप के यहां ले गए औऱ उसने भर्ती कर लिया। दूसरे दिन किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जिस नंबर से मृतक के मोबाइल पर फोन आया था। वह ब्यूटी पार्लर संचालक अशोक मौर्या का नंबर था। पुलिस उसे औऱ उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। डीह कोईरान निवासी दंपती चौरी बाज़ार में ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सीओ व एसओ के साथ घटनास्थल पर जायजा लिया। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि मामले की हर एक पहलु पर जांच की जा रही है। मामले में डीह कोइरान निवासी अशोक मौर्य व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मारपीट में घायल पिंटू धीवर का पैसे के अभाव के कारण बेहतर इलाज नहीं हो पाया। बीते सोमवार को देर रात घायल हालत में जब पिंटू घर पहुंचा तो परिजन उसे लेकर पास के एक झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचे। झोलाछाप ने पुलिस केस होते हुए भी उसे भर्ती कर लिया औऱ दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने बताया कि उनका बेटा बार-बार कह रहा था कि मुझे कुछ पिलाया गया, लेकिन झाेलाछाप प्लास्टर लगाने व जल्द ठीक हो जाने की दुहाई देता रहा। परिजनों के अनुसार दोपहर जब किशोर की हालत बिगड़ने लगी तब झोलाछाप ने रेफर किया औऱ सिर्फ तीन किलोमीटर का सफर तय किए थे कि रास्ते मे ही पिंटू की माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें