औराई। प्रयागराज से वाराणसी के मध्य स्थित सबसे बड़े रेलवे स्टेशन माधोसिंह पर जल्द ही यात्रियों को फुट ओवरब्रिज की सुविधा मिलेगी। बीते दो वर्षों से खड़े पिलर को लेकर अंजान बने अधिकारियों की नींद दो साल बाद खुली है। रेलवे की ओर से अब प्लेटफॉर्म पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
प्रयागराज से वाराणसी के मध्य पूर्वोत्तर रेलवे का सबसे बड़ा स्टेशन माधोसिंह का जंक्शन समाप्त करने के बाद से ही यह उपेक्षा का शिकार होता जा रहा है। अब तक उक्त स्टेशन को यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फूट ब्रिज उपलब्ध नहीं हो पाया था। दो साल पहले ही लोहे के पिलर खड़े कर दिए गए थे, लेकिन विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण फुट ओवरब्रिज नहीं बन सका था।
हालांकि अब रेलवे प्रशासन ने फुट ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। कार्यदायी संस्था के अनुसार तीन महीने के अंदर यह यात्रियों के लिए सुलभ हो जाएगा। इस स्टेशन पर कम से कम छह ट्रेनों का ठहराव होता है।