फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीएचसी पर लटका मिला ताला, प्रभारी समेत छह का वेतन रोका

विज्ञापन
डेरवां पीएचसी के गेट पर खड़े सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक (बाएं)। स्रोत: विभाग - फोटो : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. एसके चक ने रविवार को गिर्दबड़ागांव और डेरवां पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही की पोल खुल गई। डेरवा पीएचसी पर समय से पहले ही ताला लटकता मिला। इसे देखकर सीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने पीएचसी प्रभारी शशांक श्रीवास्तव समेत छह स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। ग्रामीण अंचलों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मेला लगने का समय है। 3:30 बजे के करीब सीएमओ निरीक्षण करने डेरवा पहुंचे तो वहां सेंटर पर ताला लटकता मिला। आशा कर्मी सेंटर के बाहर खड़ी थी। सारे कर्मचारी गायब थे। सीएमओ ने पीएचसी प्रभारी शशांक श्रीवास्तव, स्टाफ नर्स पूजा यादव, सुरेंद्र कुमार मौर्या, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता, दुर्गा प्रसाद यादव का अगस्त माह में सात दिन का वेतन रोक दिया। कहा कि यह लापरवाही ठीक नहीं है। मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिर्दबड़ागांव पीएचसी पर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें