फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जगरन पर्व आज, जलेबी और अनरसा से सजीं दुकानें

विज्ञापन
जगरन की पूर्व संध्या पर अनरसा की खरीददारी करते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में जगरन का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर अनरसा और जलेबी की दुकानें सज गईं हैं। त्योहार की पूर्व संध्या पर ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। परंपरा के अनुसार इस दिन भाई अपनी बहनों के यहां जगरन भी पहुंचाते हैं। त्योहार को लेकर व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद भी है।
विज्ञापन

जगराता में रात भर महिलाएं जागकर देवी-देवताओं की पूजा करती हैं। भजन, आरती के बाद पौराणिक कथाएं सुनी जाती हैं। कजरी के एक दिन पूर्व पड़ने वाले पर्व पर खासकर गांव की महिलाएं और युवतियां कजरी संग भक्ति गीत गाती हैं। पर्व को लेकर बाजार में उत्साह रहता है। व्यापारी मनोज मोदनवाल ने बताया कि इस बार त्योहारों पर रौनक ज्यादा है। हर त्याेहार में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जगरन पर्व पर भी अच्छा कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें