काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ाई गई टोकन वितरण तिथि भी शुक्रवार को खत्म हो गई। अंतिम दिन करीब दो सौ छात्रों ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए टोकन लिया। तीन दिन में करीब सात सौ छात्रों ने टोकन लिया। इससे अब तक पीजी में एक हजार सीटों के लिए करीब 27 सौ टोकन वितरित हुए हैं। पीजी की एक-एक सीट के लिए दो से अधिक छात्र दावेदार होंगे। हालांकि पीजी में भी प्रवेश मेरिट से लिया जाएगा। लेकिन यह प्रवेश विभागवार होने से राहत रहेगी।
स्नातकोत्तर कक्षा में भी इस बार प्रवेश दूसरे सप्ताह से शुरू हो जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने नौ दस अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया है। सात आठ तक विभाग वार स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए मेरिट भी जारी कर दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि अगले सप्ताह में पीजी में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी जाएगी।
सप्ताह के शुरू में मेरिट जारी करने के साथ सप्ताह के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया भी पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद परिस्थिति के अनुसार प्रवेश समिति भी निर्णय लेगी।