फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा : दूसरे दिन साढ़े चार हजार ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो दिवसीय प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को समाप्त हो गई। पंजीकृत 13882 अभ्यर्थियों के मुकाबले 9321 ने परीक्षा दी। साढ़े चार हजार अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा को लेकर अफसर अलर्ट मोड में रहे। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए हाईवे सहित अन्य मार्गों पर सहायता केंद्र खुले रहे। जांच के बाद अभ्यर्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया। ज्ञानपुर नगर के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पर परीक्षा को देखते हुए सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों और उनके अभिभावक पहुंचने लगे। सुबह नौ बजे के बाद जांच कर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई गई। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। जोनल, सेक्टर संग स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र की निगरानी करते रहे। दोनों पालियों में पंजीकृत 13 हजार 824 अभ्यर्थियों में 9321 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4506 गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि रविवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर कोई अनुचित साधन के साथ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में 4506 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद मजिस्ट्रेट की देखरेख में उत्तरपुस्तिकाओं को रखा गया है। उन्होंने बताया अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिये सहायता केंद्र भी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें