ज्ञानपुर। रविवार को दो दिवसीय पीईटी संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर उमड़ी रही। डीआरएम उत्तर रेलवे एसके सपरा ने वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के साथ लखनऊ-प्रयागराज, वाराणसी, भदोही, गोरखपुर, अमेठी आदि क्षेत्रों के लिए कुछ छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की रवानगी कराई। वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04220 लखनऊ से वाराणसी जंक्शन तक की यात्रा बाराबंकी, दरियाबाद, रुदौली, सोहावल, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर जंक्शन, ट्रेन नंबर 05108 रायबरेली, जायस, गौरीगंज, अमेठी, अंतु, प्रतापगढ़, बादशाहपुर, जंघई, भदोई, सेवापुरी, ट्रेन नंबर 04202- जायस, गौरीगंज, अमेठी, अंतु, प्रतापगढ़, बादशाहपुर, जंघई, सुरियावां, भदोही, सेवापुरी, ट्रेन नंबर 04216 बछरावां, रायबरेली, जायस, गौरीगंज, अमेठी, अंतु, प्रतापगढ़, फाफामऊ, प्रयाग जंक्शन, ट्रेन नंबर 04265 सेवापुरी, भदोही ,सुरियावां, जंघई, बादशाहपुर, मां बराही देवी धाम, प्रतापगढ़, अंतु, अमेठी, गौरीगंज, जायस, रायबरेली, हरचंदपुर, बछरावां, ट्रेन नंबर 04277 जौनपुर सिटी, श्रीकृष्णानगर, लंबुआ, सुल्तानपुर जंक्शन, मुसाफिरखाना, निहालगढ़, हैदरगढ़ स्टेशनों पर ठहराव लेकर गतंत्व के लिए रवाना की गई है। जो सोमवार को देर शाम तक यात्रा का समापन करेंगी। सुरक्षा अंतर्गत आरपीएफ, जीआरपी, सचल दस्ता, सीआईबी टीम लगाई गई हैं। उक्त स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाली की संख्या लगभग एक लाख से अधिक रही होगी। स्टेशनों पर खानपान के साथ स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, रेलवे गाइड लाइन को सख्ती के साथ पालन कराने में विभागाध्यक्ष भी तैनात रहे।