फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 17 केंद्रों पर पीईटी आज से, 32 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे

विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज में पीईटी परीक्षा का डेक्स स्लिप लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारी शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गई। परीक्षा केंद्रों पर टेबलों पर अनुक्रमांक स्लिप लगाने आदि के कार्य पूरे किए गए। शनिवार को सुबह 10 बजे से जिले के 17 केंद्रों पर परीक्षा होगी। छह और सात सितंबर को दो-दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 32 हजार 160 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में कई भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा अनिवार्य है। यूपीएसएसएससी की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा छह और सात सितंबर को कराई जाएगी। परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने शुक्रवार शाम तक केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्था परखी। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए डेस्क स्लिप आदि लगाई गईं। 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि एक पाली में 8040 अभ्यर्थियों समेत चार पालियों में कुल 32 हजार 160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 17 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक स्टेटिक और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें