फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स-रेंजर्स शिविर से व्यक्तित्व का होता है विकास : प्रो. रीना

विज्ञापन
औराई के राजकीय महिला महाविद्यालय में रेंजर शिविर के समापन पर उपस्थित शिक्षक और छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित रेंजर्स शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रीना सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रेंजर्स केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त प्रक्रिया है।
विज्ञापन

यह अनुशासन, सेवा, त्याग और नेतृत्व की भावना को विकसित करता है। कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।
छात्राओं को कठिनाइयों से घबराने के बजाय उनका साहसपूर्वक सामना करने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच को जीवन का मूल मंत्र बताया।
शिविर में छात्राओं ने कैम्पिंग, टेंट निर्माण, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, परेड अभ्यास में भाग लिया। शिविर का संचालन प्रभार संभालते हुए प्रभारी डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर डॉ. श्वेता त्रिपाठी आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें