फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्रालय की अनुमति के बाद विधायक ने रेलवे फाटक का खोला ताला

Sun, 12 Jul 2015 01:44 AM IST
Permission from the Ministry of Railways on Monday after the gates open Revdha legislator Zahid Beg
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक यह फाटक हमेशा बंद रहता था। दोनों फ्लाईओवर निर्माण के फलस्वरूप इस फाटक को यातायात विकल्प के रूप में खोलने की मांग महीनों से की जा रही थी। विधायक जाहिद बेग ने शनिवार को अपने हाथ से इस फाटक का ताला खोला। इस मौके पर भदोही स्टेशन अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

फरवरी 2014 में जब इंदिरा मिल फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ तभी से बाईपास मार्ग पर यातायात की समस्या चली आ रही है। इसके बाद नगर की अहमदगंज रेलवे क्रासिंग पर दूसरे फ्लाईओवर के निर्माण के बाद मेन रोड पर भी यातायात व्यवस्था लुंज-पुंज हो गई। इसके बाद से इन दोनों के मध्य स्थित रेवड़ा रेलवे फाटक को खोलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए खोलने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में जिला प्रशासन के अलावा विधायक जाहिद बेग, सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी डीआरएम उत्तर रेलवे को लिखते हुए वार्ता की थी। जबकि इश्तियाक डायर, अखिलेश प्रकाश पाल, राजेंद्र प्रसाद मौर्य आदि ने यातायात की सुगमता के लिए इसे खोले जाने की मांग की थी। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि आज इस आशय का पत्र मिला, जिसमें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक फाटक को खोले रखने और ट्रेनों के आने पर बंद करने का निर्देश दिया गया है। शाम चार बजे अधीक्षक ने विधायक के हाथों फाटक खुलवाया। इसका आम जन ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि अभी दिन में खोलने का निर्देश हुआ है, लेकिन मैं शीघ्र ही रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर इसे 24 घंटे के लिए खुलवाउंगा। इस मौके पर गुलामन अंसारी, इस्तीयाक खां अच्छू, शोभनाथ यादव, अश्फाक अंसारी, राजकुमार यादव के अलावा टीआई आरके शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें