फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 समाजवादी पेंशन से वंचित होने से नाराज डीघ विकास खंड के सराय जगदीश  गांव की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ  जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों की जांच कराकर अपात्रों को योजना से बाहर करने की मांग की गई।
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक संख्या में पहुंची सरायजगदीश ग्राम की महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की  मनमानी पर सेक्रेटरी की सहमति से गरीब और पात्रों को समाजवादी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है। आवेदन करने के बाद भी अपात्रों के नाम सूची में है और पात्रों के नाम लापता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान की ओर से सिर्फ अपने पक्ष के लोगों को ही समाजवादी पेंशन का लाभार्थी बनाया गया है। प्रदर्शन के लिए पहुंची महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की। शिकायती पत्र देकर अपात्रों को लाभार्थी बनाने वालों खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर सुशीला देवी, रन्नो देवी, सुमली देवी, प्रमिला देवी, शकुंतला देवी, मंजू देवी, मुनिया देवी, सीता देवी, सुदामा देवी, चंद्रा देवी, फूलगेना देवी, निर्मला देवी, मैना देवी, जीरा देवी, जलमियां देवी, उर्मिला देवी, मनोरमा देवी, ज्ञान देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें