फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Wed, 11 May 2016 01:28 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के समक्ष बांह पर काली पट्टी लगा प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी
विज्ञापन
पदोन्नति और समायोजन समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के सामने बांह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें माने जाने तक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी की अगुवाई में मंगलवार को सुबह 11 बजे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सीएमओ कार्यालय के समक्ष इकट्ठा हुए। वहां बांह पर काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रकट किया। कहा कि विभाग में बाबू के पद पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं, उनका समायोजन किया जाना चाहिए। साथ ही लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे लोगों को भी पदोन्‍नति देनी चाहिए।  कहा कि मांगें माने जाने तक आंदोलन चलता रहेगा।

इसके तहत 11 मई को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। 27 जून से मंडलवार धरना-प्रदर्शन होगा। फिर भी बात नहीं बनी तो छह जुलाई से प्रदेश भर के स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों मेंे रोहिताश्व दुबे, उमेश त्रिपाठी, कौशल्या यादव, शीबू, डॉ. चंद्रकेतु, प्रमोद मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें