फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जमाव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन.

विज्ञापन
गोपीगंज के वार्ड 12 में गंदगी के खिलाफ प्रदर्शन करते नागरिक। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के नई बस्ती वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार को साफ सफाई नहीं होने और जलजमाव से परेशान सभासद समेत वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वार्ड में गंदगी और कूड़े कचरे से रहना दुश्वार हो गया है। शिकायत के बाद भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। पिछले काफी समय से वार्ड में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जल जमाव लगातार बना है। इधर-उधर बिखरे कूडों को वहीं जलाया जा रहा है। वार्ड में बनाए गए इंटरलॉकिग जगह-जगह से उखड़ चुके हैं। कूड़ों से उठ रही दुर्गंध लोगों को परेशान किए है। वार्डवासियों का कहना है कि ऐसे में संक्रामक रोगों का भी खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में सभासद बस्सर बेगम, नौशाद, मोहम्मद सोनू, शाहिद अली, डब्लू राईन, अकबर अली आदि लोग रहे। उधर, नगर पालिका के चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने कहा है कि वार्ड में पानी निकासी की समस्या उन्हें मालूम है। पानी निकासी का मार्ग ग्रामसभा के लोगों ने बंद कर दिया है, ग्राम प्रधान से मिलकर समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें