फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय पर ताला लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में स्थित निमकौड़िया तालाब किनारे बनकर तैयार सामुदायिक शौचालय का ताला छह माह भी नहीं खुला है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शौचालय चालू करने की मांग की है। नगर के जतन गुप्ता, सुनील आदि नागरिकों ने कहा है कि नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय छह माह पूर्व बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी तक इसका लाभ नहीं मिल रहा है। लोग खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। जबकि शौचालय का उद्घाटन आनन-फानन में फरवरी माह में कर दिया गया था। सुशील, अवधेश, भृगु, विनोद, संतोष, आदि ने सामुदायिक शौचालय की सुविधा देने की मांग की है। इस संबंध ईओ सोनल जैन ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड का निर्देश मिल गया जल्द ही नागरिकों को इसकी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें