आरोप लगाया कि बीएलओ की मनमानी से सैकड़ों लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है। डीएम से मांग किया कि सभी लोगों का नाम जोड़ा जाए।
औराई ब्लाक के डेरवां भवानीपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए पत्रक में आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से गांव में भेजे गए बीएलओ एक दूकान पर बैठकर सूची बना लिए। जिससे काफी संख्या में मतदाताओं का नाम सूची से कट गया। जिलाधिकारी से अविलंब नाम जुड़वाने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में बलुआ, शिवपत्ती, अंजू देवी, सुनीता, रमाशंकर, चंदा देवी, राजबली, भाईलाल, देवीशंकर, अमृतलाल, राकेश कुमार, गुलाबधर, फूलचंद्र, कपूरचंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।