अभोली। स्थानीय पावर स्टेशन से जुड़े गांवों में लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों में रविवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दिन-रात मिलाकर महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसके अलावा बार-बार ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
पावर स्टेशन से जुड़ेरामनगर, अभोली फीडर समेत तीन फीडरों के माध्यम से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन सभी फीडरों पर 16 से 18 घंटे तक कटौती हो रही है। ग्रामीणों का कहना था कि उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं धान की सिंचाई के लिए किसान भी चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जब बिजली ही नहीं मिल रही है तो बिल किस बात का जमा करें। प्रदर्शन करने वालों में राकेश पांडेय, हरीश, त्रिलोकी मिश्रा, मंगला प्रसाद यादव और सीताराम यादव समेत कई लोग शामिल रहे।