फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑनलाइन स्वच्छता फीडबैक देने में पिछड़े कालीन नगरी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत हुए ऑनलाइन स्वच्छता फीडबैक अभियान में कालीन नगरी के लोग पिछड़ गए हैं। एक जुलाई से एक अगस्त के बीच चले अभियान में भदोही को प्रदेश में 63वां स्थान मिला है। भदोही में ऑनलाइन सर्वेक्षण का लक्ष्य 197267 रखा गया था लेकिन केवल 13146 लोगों ने ही हिस्सा लिया। जागरूकता की कमी के कारण सर्वेक्षण में कालीन नगरी पूर्वांचल के सभी जिलों में सबसे निचले पायदान पर रही है।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 के तहत एक जुलाई से एक अगस्त तक एप के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों से ऑनलाइन फीडबैक लिया गया था। इसमें उनसे स्वच्छता सुविधाओं से संबंधी खुले में शौच से मुक्ति, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, व्यक्तिगत शौचालय का उपयोग और दृश्यमान स्वच्छता जैसे विभिन्न पहलुओं पर 13 सवाल पूछे गए थे। सर्वेक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने भी गांवों का दौरा किया और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाना था। फीडबैक की निर्धारित तिथि पूरी होने के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग निर्धारित की, जिसमें जिलों को ग्रामीण जनसंख्या के आधार पर प्राप्त किए गए लक्ष्य के सापेक्ष रैकिंग तय की गई।
पूर्वांचल के 10 जिलों में सबसे अधिक आजमगढ़ जिले को 6,23,700 फीडबैक दिलाने का लक्ष्य मिला था, जिसमें से केवल 62,598 फीडबैक के साथ आजमगढ़ प्रदेश में 43वें स्थान पर रहा। इसके बाद जौनपुर 6,21,928 लक्ष्य के सापेक्ष 1,01,353 फीडबैक के साथ 27वें, गाजीपुर 4,99,117 लक्ष्य के सापेक्ष 38,732 के साथ 55वें, बलिया 4,35,024 के सापेक्ष 51,499 के साथ 35वें, मिर्जापुर 3,20,033 लक्ष्य के सापेक्ष 1,36,702 के साथ तीसरे, वाराणसी 3,08,083 लक्ष्य के सापेक्ष 59,709 के साथ 20वें, चंदौली 2,53,242 लक्ष्य के सापेक्ष 41,696 के साथ 25वें और सोनभद्र 2,28,953 लक्ष्य के सापेक्ष 1,06,821 फीडबैक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें