फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर लोगों ने गुस्सा जताया

Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
   
विज्ञापन

ज्ञानपुर।नगर के वार्ड नौ में पुरानी कलेक्ट्रेट के समीप नाली जाम होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। दो दिनों से फैले पानी को हटाने की कोई पहल न होने से नाराज नागरिकों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।      इस दौरान आरोप लगाया कि साफ-सफाई न होने से नाली जाम               हो गई है। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह          रहा है।   
बालीपुर निवासी गोपाल बिंद और पुरानी कलेक्ट्रेट के महेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को दर्जन भर से अधिक लोग लामबंद हो गए। सड़क पर फैले गंदे पानी को लेकर नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़क पर गंदा पानी बहने से आने-जाने वाले राहगीरों को जहां परेशानी हो रही है, वहीं दूकानदारों को भी दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया और चारपहिया वाहनेें के गुजरने से पहिए से निकलने वाले छींटे से वहां आसपास रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है। शौचालय का पानी भी सड़क पर आने से दर्शन-पूजन करने के लिए जाने वाली महिलाओं, छात्राओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में धनी यादव, संजय पाल, राजेंद्र, बच्चन पाल, शिव प्रसाद, राम प्रसाद, कड़ेदीन, रंगीला यादव समेत कई लोग          मौजूद रहे।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें