ज्ञानपुर। धनतेरस पर प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था धरी रह गई। पुलिस की तरफ से ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही समेत अन्य बाजारों में रूट डायवर्जन किया गया था। जगह-जगह पुलिस की टीमें लगाने का दावा किया गया, लेकिन पर्व के दिन स्थिति इसके विपरीत दिखी।
विज्ञापन
बाजारों में वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े होने से जाम लगता रहा। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे से शीतल पाल तिराहे तक, गोपीगंज के खरहट्टी मोहाल, सुरियावां के गल्ला मंडी, नेहरू नगर आदि स्थानों पर दिन भर जाम लगता रहा। भदोही के अजीमुल्ला चौराहा, स्टेशन रोड आदि जगहों पर जाम से लोग परेशान दिखे।