फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में बढ़ते तापमान से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सूरज के तल्ख हो रहे तेवरों से जनजीवन अभी से प्रभावित होने लगा है। गर्मी हर दिन बढ़ रही है। रविवार को गर्मी के चलते शहर की सड़कों पर पूर्ण बंदी जैसा माहौल दिखा। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूल भरी हवा चली। चिकित्सकों का कहना है कि यही समय है जब लोगों को खुद भी और बच्चों को लू से बचाना चाहिए। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वर्तमान में रात में मौसम का ठंड हो जाता है तथा दिन के 10 बजते ही गर्मी का पारा चढ़ने लगता है। 12 बजे के बाद तो भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों का सामना होता है। सूरज के तल्ख तेवरों का सामना करने से लोग कतरा रहे हैं। यही कारण है कि दोपहर 12 बजे के बाद से मेनरोड, मर्यादपट्टी, स्टेशन रोड, ज्ञानपुर रोड, औराई रोड, बाईपास मार्ग विरान हो गए थे और लोग घरों में कैद हो जाए थे। डाक्टरों का कहना है कि इसी मौसम लोग ज्यादा बीमार होते हैं। इसलिए लोगों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए बचाव करना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.वीके सिंह ने कहा कि बीमारियों का सीजन शुरू हो चुका है। गर्मी से खुद, बच्चों और बूढ़ों को बचाएं। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि पेट खाली न रखें, दोपहर कहीं निकल रहे हैं तो रुमाल से मुंह और चेहरे को ढंक कर निकले। भरपूर पानी पीकर ही घर से बाहर निकले। यह आपकी बचाव करेगा। यदि गर्मी में घर लौटे हो या किसी के यहां पहुंचे हो तो तत्काल पानी का सेवन न करें। बताया कि आम तौर पर बच्चे बाहर से खेल कर आते हैं तो तुरंत पानी नहीं देना चाहिए। आने वाले एक सप्ताह में सूरज के तेवर और तल्ख होंगे। मंगलवार और बुधवार को तापमान क्रमश: 41 और 42 डिग्री रहने की संभावना है। ऑनलाइन मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि तापमान धीरे धीरे बढ़ता जाएगा। गत वर्षों के मुकाबले इस वर्ष और गर्मी रहने की संभावना भी जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें