बीते सप्ताह में कई दिनों तक हुई लगातार बारिश से जहां लोग गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे थें। वहीं बुधवार को लोग पूरे दिन तेज चिलचिलाती धूप व उमस में पसीने से तरबतर दिखें। वहीं दिन में उमस से जहां लोग बहुत परेशान दिखे तो बिजली कटौती से लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। हालांकि बुधवार को शाम लगभग पौने 6 बजे के आसपास हुई 10 मिनट की हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी व उमस से काफी हद तक निजात मिली। दरअसल बारिश के बाद मौसम काफी खुशनुमा व ठंडा हो गया जिसके चलते लोग शाम को अपनी घरों की छतों पर मौसम का लुत्फ लेते हुए देखे गए। इसके अलावा मौसम ठंडा होने पर बाजारों में भी लोगों की काफी ज्यादा भीड़ भाड़ देखी गई। मौसम विभाग के अनुुसार बुधवार को जिले के अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर गर्मी व उमस से बेहाल लोग अभी आने वाले दिनों में बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए देखे गए।