फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों से जनता पस्त : बेग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां (भदोही)। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनता पस्त है। ये बातें बृहस्पतिवार को बहुता में भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहीं। काशीनाथ पाल, प्रदीप यादव समेत कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आम जनता की चिंता सिर्फ समाजवादी विचारधारा वाली सरकार से दूर हो सकती है। मिशन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए बूथ, सेक्टर स्तर पर सदस्यता अभियान को सफल करना होगा। उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और भ्रष्टाचार, महंगाई, उत्पीड़न, अपराध से छुटकारा पाने में समाजवादी विचारधारा से जुड़ने का संकल्प दिलाया। इस दौरान पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। संतोष यादव, मुन्ना यादव, रामचंद्र बिंद, अकरम अली, महेंद्र विश्वकर्मा, राकेश मौर्य, शिव पासी, राजाराम पाल, रितेश मौर्य, राजकुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें