फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज (भदोही)। कोइरौना थानाक्षेत्र के इनारगांव में बुधवार की रात में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोइरौना के इनारगांव निवासी अनिल गिरी मुंबई में किसी निजी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी सुलेखा देवी (38) बच्चों संग घर पर रहती थी। बुधवार की रात में खाना आदि खाकर वह सोने चली गई। सुबह उसकी बेटी रुचि मां के कमरे में गई तो वह फंदे से लटकी थी। यह देख वह जोर-जोर से रोने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण जुट गए। सुलेखा को एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार मायके वालों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। कोइरौना थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें