फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पहलगाम हमले से आक्रोशित लोगों ने आतंंकवादियों का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से लोगों में आक्रोश है। बुधवार को को जिले भर में लोगों ने आतंकियों का पुतला फूंककर विरोध जताया। मारे गए पर्यटकों को श्रद्धाजंलि दी गई।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रजपुरा चौराहे पर आतंकियों का पुतला फूंका। महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश त्रिपाठी ने कहा कि धर्म के आधार पर पर्यटकों की हत्या निंदनीय है। केंद्र सरकार से हमले के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान प्रमोद मिश्र, बंसीधर उपाध्याय, उत्तम दुबे, अशोक मिश्रा, संजय तिवारी, राजपति बिंद, मोहन यादव माैजूद रहे। कैडिंल जलाकर दी श्रद्धांजलि : गोपीगंज। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से कैंडिल जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई।
भाजपा अल्पसंख्यक जिला मंत्री आसिफ खान के नेतृत्व में शहीद झुरी सिंह स्मारक में लोगों ने मोमबत्ती जलाई। वहीं दो मिनट का मौन रखकर मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। मांग की कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर हैदर अली, मोहम्मद इरशाद, मुन्ना सिंह, एकलाख अहमद, शिवम अग्रवाल, राकेश कौशल, बंटी हाशमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें