फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 आरोप लगाया कि 4800 पे ग्रेड पर सहमति बनने के बाद सरकार शासनादेश जारी नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि सरकार अविलंब आदेश जारी नहीं करेगी तो इंजीनियर चुप नहीं बैठेंगे। सरकार के खिलाफ व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जलनिगम कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग करने के बाद इंजीनियर एआर खान ने कहा कि प्रदेश सरकार इंजीनियरों के प्रति दोहरा मापदंड अपना रही है। प्रांतीय नेताओं से वार्ता के बाद उनके पे ग्रेड पर सहमति बन गई थी, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी नहीं किया गया।

 इसको लेकर जिले के इंजीनियर शांत नहीं रहेंगे। सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। चार और पांच फरवरी को कलेक्ट्रेट पर आयोजित धरने को भी सफल बनाने की मंत्रणा की गई।
विज्ञापन


 इस दौरान इंजीनियरों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में विकास यादव, अरुण कुमार पांडेय, कमलाशंकर, आनंद कमार सिंह, डीसी यादव, एसके पांडेय, आलोक मौर्य, कृष्ण गोपाल, सुजीत, रामचंद्र, मनीष कुमार सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें