मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजित हुए। मेले का लाभ 760 मरीजों ने लिया। मरीजों की जांच कर दवाई उपलब्ध कराई गई। मेले में सबसे अधिक मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीज पहुंचे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करियावां, हरिहरपुर, चकटोडर, डेरवां, कसियापुर, नई बाजार अर्बन, सेमराधनाथ, ममहर, गिर्दबड़गांव सहित 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले आयोजित हुए। मेले में वायरल बुखार सहित सर्दी, जुकाम के मरीज आ रहे हैं। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए 134 पैरामेडिकल स्टॉफ लगे रहे। चकटोडर पीएचसी पर तैनात चिकित्सक डाॅ. अमल सिंह ने बताया कि दोपहर तक 26 मरीज देखे गए। करियावं स्वास्थ्य केंद्र पर 32 और हरिहरपुर में 28 मरीजों की जांच की गई।