फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डिवाइडर पर ठिठुर रहे यात्री, फ्लाईओवर के ऊपर से निकल रहीं बसें

विज्ञापन
औराई हाईवे के डिवाइडर पर खड़े होकर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : दुर्घटनाग्रस्त कार की जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
डिवाइडर पर ठिठुर रहे यात्री, फ्लाईओवर के ऊपर से निकल रहीं बसें
विज्ञापन

औराई। ठंड में औराई बस स्टेशन पर बसें न आने से यात्रियों को हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। रोडवेज बसें स्टेशन पर न आकर सीधे फ्लाईओवर के ऊपर से निकल जाती हैं। इससे करोड़ों खर्च कर बना स्टेशन वीरान पड़ा है। ठंड के बीच यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
जनपद में औराई, भदोही और ज्ञानपुर रोडवेज बस स्टेशन हैं। इसमें औराई को छोड़ दिया जाए तो भदोही और ज्ञानपुर बस स्टेशन वीरान ही पड़े रहते हैं। औराई बस स्टेशन हाईवे पर होने के कारण यहां बसें आती थीं, लेकिन इन दिनों रोडवेज बस चालकों की मनमानी ने यात्रियों की मुश्किल बढ़ा दी है। हाईवे पर होने के कारण इस रूट से हर दिन कम से कम 120 से अधिक रोडवेज बसें गुजरती हैं। इसमें कम से 40 से 45 बसों का औराई बस स्टेशन पर स्टापेज होता है। लेकिन रोडवेज बसें फ्लाईओवर के ऊपर से ही निकल जा रही हैं। इधर यात्री स्टेशनों पर बैठकर इंतजार करते रह जा रहे हैं। कई यात्री तो ऐसे हैं कि वे हाईवे के फ्लाईओवर के बीच बागवानी के लिए बने डिवाइडर पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। लगातार गिरते तापमान और गलन भरी चल रही हवाओं के बीच यात्री खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

निजी बस चालक उठा रहे फायदा
रोडवेज बसों के फ्लाईओवर के ऊपर से ही चले जाने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। इसका फायदा निजी बस चालक उठा रहे हैं। रोडवेज बसें नीचे नहीं आती तो फ्लाईओवर के पास पहुंचने वाले निजी बसों से ही यात्री यात्रा करना पसंद करते हैं।
प्रयागराज जाना है। 40 मिनट से बस का इंतजार कर रहा हूं। स्टैंड पर बस न जाने से फ्लाईओवर के पास डिवाइडर पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। - लालू अंसारी, मिर्जापुर।
निजी काम से हर दिन प्रयागराज जाना होता है। बसों के स्टैंड पर न होने से परेशान बढ़ गई है। खुले आसमान के नीचे 25 मिनट से खड़े होकर बस का इंतजार कर रहा हूं। - मोहसिन मोहम्मद सर्रोई।
विज्ञापन

वाराणसी की बस का इंतजार कर रहा हूं। बस स्टैंड पर पहुंचा तो पता चला कि डिवाइडर के पास ही बस आएगी। 20 मिनट से यहीं खड़ा हूं। -सुमीत, उगापुर।
प्रयागराज जाने के लिए 25 मिनट से खड़ा हूं। बस आए तो निकलूं। स्टैंड पर बस न पहुंचने से ठंड के दिनों में परेशानी खड़ी हो गई है। - अभिषेक सिंह, सेऊर।
इसकी शिकायत लगातार मिल रही है। इसके लिए स्टेशन मास्टर और एक टीआई की ड्यूटी लगाई गई है, जो फ्लाईओवर के ऊपर से निकलने वाली बसों को रोककर स्टैंड की तरफ लाएंगे। - परशुराम पांडेय, आरएम, कैंट रोडवेज, वाराणसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें