फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला स्टेडियम में छह खेलों के अंशकालिक प्रशिक्षक तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। उप्र खेल निदेशालय लखनऊ ने भदोही जिला स्टेडियम में छह खेलों के लिए अंशकालिक प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी है। इन सभी छह खेलों का प्रशिक्षण स्टेडियम में आयोजित शिविर में शुरू हो गया है, जो अगले वर्ष 31 जनवरी तक चलेगा। जिला स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के इन शिविरों में 18 वर्ष से कम के किशोरों के अलावा शौकिया खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि मुनौव्वर हुसैन हाॅकी, विनय कुमार एथलेटिक्स, माजिद अली कुश्ती, बिंदु सिंह फुटबाल, श्वेता पटेल कबड्डी तथा मनोज कुमार सिंह यादव हैंडबाल खेलों में प्रशिक्षण देंगे। 18 वर्ष के खिलाड़ी मामूली शुल्क 160 रुपये जमा कर तथा शौकिया खिलाड़ी पूरे वर्ष का 3410 रुपये देकर वर्ष भर चलने वाले इन शिविरों में हिस्सा ले सकते हैं। बताया कि इस समय उप्र सरकार युवाओं के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट है और चाहती है कि जिलों के कोने-कोने से उदीयमान युवक उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त खेलों में खुद को और उप्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाएं। कहा कि शिविर पांच अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से प्रवेश लेकर तत्काल शिविर जॉइन करने की बात कही। बताया कि ये शुल्क केवल आउटडोर खेलों के लिए है। इन शिविरों में प्रवेश लेने वाले युवाओं से उन्होंने उचित किट में आने के साथ-साथ निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें