फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय में सोते मिले पैरावेट, अनुपस्थित 17 का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि सुबह दस बजे तक सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय पहुंच जाएं। वहां जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाए। अस्पतालों में आठ बजे पहुंचना जरूरी है। बावजूद इसके कई कर्मचारी ऐसे हैं जो अभी भी देर से कार्यस्थल पर पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने पशु चिकित्सालय दरूनहां का निरीक्षण किया तो पता चला कि वहां पैरावेट कार्यालय में ही सोते मिले और चार कर्मी अनुपस्थित रहे। चारों का एक-एक दिन का वेतन रोका गया। इसके साथ ही भदोही ब्लाक के निरीक्षण में 11 लोग और भदोही ब्लाक के सचिवों की व्हाट्सएप से उपस्थिति लेने पर दो कर्मियों का मोबाइल बंद मिलने के कारण एक-एक दिन का वेतन रोका गया। सीडीओ ने बताया कि पशु चिकित्सालय दरूनहां में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शशांक शेखर अनुपस्थित मिले। इसी तरह वहां के पैरावेट दिनेश कुमार कार्यालय में ही सोते हुए पाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मी बलराम और संतोष भी अनुपस्थित मिले। ऐसे में सभी का एक-एक दिन का वेतन रोका गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण लें। इसी तरह भदोही ब्लाक कार्यालय में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता आलोक कुमार मौर्या सहित कुल 11 लोग अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें