महाराजगंज। औराई कोतवाली के परानापुर गांव निवासी व भाजयुमो के मीडिया प्रभारी शिव मिश्र उर्फ सतीश की बुधवार को वाराणसी में सड़क हादसे में मौत हो गई। वे वाराणसी से लौट रहे थे। गंजारी स्टेडियम के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार वह तीन दिन पूर्व वाराणसी गए थे। घटना की जानकारी होने के बाद पत्नी सुमन बदहवास हो गईं और बेटे वंश मिश्र व बेटी वंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है।