फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू : दयाशंकर

विज्ञापन
मशाल रोड कार्यालय पर पं.नेहरू जयंती मनाते कांग्रेस जन। स्रोत- कांग्रेस।
विज्ञापन
भदोही/जंगीगंज। कांग्रेस ने शनिवार को राष्ट्र के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। मसाला रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि पं. नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि पं.नेहरू का जीवन देश की आजादी, लोकतंत्र और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। संचालन जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने किया। मौके पर संजीव दुबे, सुरेश गौतम, मसूद आलम, अवधेश पाठक, शबाना खातून, सुबुकतगीन अंसारी आदि रहे। इसी तरह डीघ ब्लॉक के किशुनदेवपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार पांडेय सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और विचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अरुण कुमार पांडेय, गीतांजलि कुशवाहा, रचना कुशवाहा, वैशाली सिंह, रोशन आरा, बेबी मौर्या, बलिराम बिंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें