फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: अबकी बार बूथों पर लगेंगे चार कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव: अबकी बार बूथों पर लगेंगे चार कर्मी
विज्ञापन

फोटो: 05
पीठासीन संग तीन मतदान अधिकारी करेंगे ड्यूटी
जिले के कर्मचारियों से चुनाव कराने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार बूथों पर पांच की जगह चार कर्मचारी ही ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। इसमें एक पीठासीन अधिकारी होगा जबकि तीन मतदान अधिकारी शामिल रहेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र आने के बाद निर्वाचन विभाग अब इन कर्मचारियों की सूची तैयार करने में जुट गया है।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कुल 647 मतदान केंद्रों पर 1889 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर जिले के कुल 10 लाख 96 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं दूसरी ओर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में बेसिक, माध्यमिक, विकास भवन सहित अन्य दफ्तरों में कार्यरत तकरीबन नौ हजार से अधिक कर्मचारियों से ही चुनाव को संपन्न कराया जाएगा। इसके साथ साथ दूसरे जिले से कर्मचारियों को न बुलाना पड़े इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित पांच मतदान अधिकारियों की बजाए चार की ही ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि आयोग की ओर से आए पत्र के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी। बताया कि एक बूथ पर एक पीठासीन और तीन मतदान अधिकारी की ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन

-इनसेट-
आरक्षण पर टिकी प्रत्याशियों की नजर
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी की नजरें आरक्षण पर टिक गई है। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत के एक-एक वार्ड का आरक्षण अभी तय नहीं हुआ है। दो मार्च को आरक्षण की सूची जारी हो जाएगी। ग्राम पंचायतों में ओबीसी, एससी और सामान्य को लेकर संभावित और निवर्तमान ग्राम प्रधान असमंजस में है। सभी अपने स्तर से जुगाड़ भी लगाने में लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें