फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए बीते 15 अप्रैल को संपन्न हुए मतदान के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस क्रम मेें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो मई को जिले के सभी 6 ब्लॉकों में मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों व उनके मतदान अभिकर्ताओं के समक्ष ही मतपत्रों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

गोपीगंज में स्थित पंडित गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज में ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के सभी सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुुरू होगी। इसके साथ जिले के अन्य ब्लॉकों औराई, अभोली, डीघ, सुरियावा और भदोही में भी सुबह आठ बजे से पंचायत चुनाव के लिए तीनों पदों की मतगणना शुरू की जाएगी । वर्तमान में कॉलेज मे बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई मतपेटिकाओं की निगरानी सी सी टीवी कैमरा के साथ सशस्त्र बल के जवान कर रहे हैं। इसके साथ ही न्याय पंचायत वार होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है, ज्ञानपुर विकासखंड के 11 न्याय पंचायत के कुल 92 ग्राम प्रधान, 111 क्षेत्र पंचायत सदस्य व पांच जिला पंचायत सदस्य व 1146 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कराए गए मतदान के दौरान पड़े मतों की गिनती की जाएगी।
मतगणना के लिए आरओ सहित 12 टेबुल लगाए गए
ज्ञानपुर।11 न्याय पंचायतों के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभाओं की क्रमवार मतगणना की जाएगी। इस दौरान निष्पक्ष मतगणना की पूरी व्यवस्था की गई है। लेकिन प्रत्याशी व उनके एजेंट के साथ साथ मतगणना की पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी कैमरे में भी कैद किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा कंट्रोल रूम बनाया गया जहां बैठे अधिकारी हर पल की निगहबानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें