फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: 184 सीटों पर आधी आबादी बनेंगी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आरक्षण नीति जारी होने के बाद शासन ने जिले की ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए आरक्षित गांवों की संख्या तय कर दी है। जिले में कुल 546 ग्राम पंचायत है। इसमें 271 ग्राम पंचायतें अनारक्षित रहेंगी। 125 अनुसूचित जाति तथा 150 पिछड़ा वर्ग के लिए तय की गई है। जबकि 184 ग्राम पंचायतों की बागडोर इस बार महिलाओं के हाथ रहेगी। इसमें अलग-अलग श्रेणी की महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में परिसीमन होने के बाद जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या 481 से बढ़कर 561 हो गई थी। भदोही नगर पालिका का विस्तार होने पर 16 ग्राम पंचायतें नगर पालिका क्षेत्र में चली गईं जबकि एक नई ग्राम पंचायत का गठन हुआ। इससे जिले में कुल 546 ग्राम पंचायतें बचीं। शुक्रवार को शासन की ओर से जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत की आरक्षण की सूची जारी की गई। इसमें जिले की 271 ग्राम पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है, जबकि 87 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 125 सीटों में से 44 महिला और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की 150 सीटों में 53 सीटें महिलाओं के लिए निर्धारित की गई हैं। इस तरह सामान्य, ओबीसी और एससी श्रेणियों में कुल 184 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस बाबत डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि शासन की ओर से ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। अब शासन के निर्देशानुसार पंचायतों के आरक्षण की निर्धारण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें