फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: एक माह में 107 पर लगा गुंडाएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से महीने भर में बड़ी संख्या में लोगों पर कार्रवाई की गई। 107 लोग गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए गए। जबकि 14 हजार 523 के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पहले चरण में 15 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए शांति भंग की आशंका में महीने भर में जिले की नौ थानों और 11 चौकी की पुलिस ने 14 हजार 523 लोगों के खिलाफ 107/116 की कार्रवाई की गई। जिसमें 481 पर बुधवार को कार्रवाई हुई। इसी तरह 464 लोग पाबंद हुए। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि 107 आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर गुंडा एक्ट और 132 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें