फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दस महीने से पंचायत सहायकों को नहीं मिला मानदेय, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सहायकों ने बृहस्पवितार को मानदेय का भुगतान न होने समेत अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। पंचायत सहायकों ने सात सूत्री मांगपत्र डीएम गौरांग राठी को सौंपा। कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों ने आरोप लगाया है कि जिले के सभी ग्राम पंचायत स्थित मिनी सचिवालयों को संचालित करने के लिए पंचायत सहायक नियुक्त हैं। जहां आने वाली समस्याओं समेत तकनीकी कार्यों को पंचायत सहायक पूरा करते हैं, लेकिन उन्हें बीते 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही नियमानुसार कार्य लेने की भी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। अतिरिक्त कार्यों के लिए जिम्मेदार उन्हें डराते-धमकाते रहते हैं। आरोप लगाया कि बीते दिनों पंचायत सहायकों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर 10-12 किमी दूर तक भागदौड़ कराए गए। पत्रक के माध्यम से पंचायत सहायकों ने मानदेय प्रत्येक एक से पांच तारीख तक देने, ग्राम पंचायत मद का सभी भुगतान पंचायत सहायक स्तर से किए जाने, मानदेय में वृद्धि करने, ई-ग्राम स्वराज, जीपीडीपी का प्रशिक्षण देने, क्रॉप सर्वे का कार्य राजस्व विभाग से कराने, क्रॉप सर्वे का कार्य लेने पर यात्रा भत्ता देने और आयुष्मान-गोल्डेन कार्ड पारिश्रमिक अविलंब देने की मांग की। प्रदर्शन में माधुरी यादव, रीना, नीतू मिश्रा, गुंजा सरोज, खुशबू तिवारी, पूजा, पिंटू, रिंकू वर्मा, वकील बिंद, राहुल यादव, दिलीप कुमार, सुनील भारती, रीना पाल समेत अन्य पंचायत सहायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें