इसमें समाज की राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान पर विचार विमर्श किया गया। विभिन्न जिलों से आए लोगों ने समाज की बेहतरी को लेकर वार्ता की।
संगठन के रूपधारी पाल ने कहा कि राजनीतिक सहयोग न मिलने से पाल समाज आज भी शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। सामाजिक एकजुटता से ही समाज का राजनीतिक महत्व बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन समाज के शैक्षिक स्थिति बेहतर के लिए कदम उठाएगा। संगठन के रामयज्ञ पाल ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही समाज का विकास हो सकता है।
दो दशक पूर्व की अपेक्षा समाज शिक्षा के दम पर आगे बढ़ रहा है। विभिन्न जिलों से आए समाज के वरिष्ठ लोगों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
इस मौके पर मिर्जापुर से आए डा. शिवजोर पाल, जयसिंह पाल, दयाराम पाल, वाराणसी के हरिओम पाल, बाबूराम पाल के अलावा सोहन पाल, जयशंकर पाल, रामयज्ञ पाल, सोहन पाल, बच्चन पाल, सेवालाल, देव नारायण पाल, गंगाराम पाल, संतोष पाल आदि मौजूद रहे।