मधुबन नगर पंचायत के खीरीकोठा स्थित एक मैरेज हॉल में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर आयोज
पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि रविवार को खीरीकोठा स्थित एक मैरिज हॉल में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के आयोजक वीरेंद्र कुमार निषाद ने फूलन देवी को शोषितों और वंचितों के आत्मसम्मान की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने जीवन भर अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मुख्य अतिथि लौटन राम निषाद ने कहा कि फूलन देवी ने दबे-कुचले वर्ग के अधिकारों के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष किया। उन्होंने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और समाज को शिक्षित व जागरूक बनाने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। लौटन राम निषाद ने मधुबन विधानसभा से समाजवादी पार्टी द्वारा निषाद समाज के उम्मीदवार को टिकट दिए जाने की वकालत की। विशिष्ट अतिथि तुफानी निषाद ने एकता और राजनीतिक व सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। लीलावती कुशवाहा और सपा जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव सहित कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने फूलन देवी के संघर्ष के मार्ग पर चलकर समाज के विकास की अपील की।