फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेमौसम बारिश से भीगे धान, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में बृहस्पतिवार की सुबह बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी। धान की खेती करन वाले किसानों के चेहरे मुरझाए नजर आए। किसानों को भींगे धान की पिटाई-गुड़ाई में दिक्कत होगी। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश सरसों, चना और मटर की फसलों के लिए फायदेमंद है। विशेषज्ञों ने बताया कि बारिश के बादल छंटते ही पारा गिरेगा और गलन बढ़ेगी। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की रात लगभग आधा से एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश के बाद जिन किसानों के धान की फसल खेत में पड़ी थी। उनकी चिंता बढ़ गई। सुबह होते ही वे खेत की तरफ दौड़ पड़े। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले में भदोही, ज्ञानपुर, मोढ, दुर्गागंज सीतामढ़ी, जंगीगंज, गोपीगंज, वहिदानगर, औराई, चौरी आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से मौसम बदल गया। बारिश होने पर धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे मुरझा गए। वहीं चना, मटर, सरसों और सहित सब्जियों की खेती करने वाले किसान के चेहरे खिल गए। जिले में अधिकत्तर किसान धान की कटाई पूरी कर चुके हैं। उनकी फसल खेत में ही पड़ी है। बारिश से उनका नुकसान तय है। बारिश के बाद भींगी फसलों की पिटाई व मड़ाई में परेशानी होगी। कृषि केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण धान की फसल के गुणवत्ता पर असर पड़ेगा। जिन किसानों की फसल भीगी है, धूप निकलते ही फसल को धूप दिखाएं। मड़ाई कर अनाज को अंदर कर लें। जो किसान गेंहू के लिए पलेवा दे चुके हैं। उन किसानों के लिए थोड़ी परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि बारिश के कारण खेत गीली होने से ट्रैक्टर चलाने में परेशानी होगी। सरसो चना मटर की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके कारण गलन बढ़ी है। अभी और ठंड बढेंगी, क्योंकि दो दिसंबर तक उत्तर भारत में बारिश होने की उम्मीद है। बताया कि बारिश के बादल बादल छंटेगा और पारा और भी नीचे गिरेगा। जिससे शाम को गलन बढ़ जाएगी। ऐसे में पहले से ही सतर्क रहना बहुत जरूरी है। बृहस्पतिवार को दिन में तापमान 24.3 डिग्री व रात में तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि एक दिसंबर को बादल युक्त मौसम रहने की संभावना है। बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। जंगीगंज धान क्रय केंद्र पर बारिश से धान भीग गए, लेकिन धान की खरीददारी चलती रही। तौल के लिए रखे फसल को किसानोे ने ढ़क दिया। यहां से खरीदारी के बाद धान को मिर्जापुर भेजा जाता है।
जिला चिकित्सालय के डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सतर्क रहने की जरूरत है। कहा कि सर्द हवाओं का असर बच्चों की सेहत शीघ्र पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही पर वे बीमार पड़ सकते हैं। सुबह शाम बच्चों का कान बांध कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें