फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मालिकों की बैठक में ईंटों के दाम बढ़ाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक परिसर में रविवार को ईंट भट्ठा मालिकों की एक बैठक हुई। इसमें ईंटों के दाम बढ़ाने पर सहमति बनी। बढ़ती लागत और उत्पादन खर्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ईंट भट्ठा संचालक पप्पू यादव ने की। मालिकों ने ईंट निर्माण की लगातार बढ़ती लागत पर विस्तार से चर्चा की। शेख एहतेशाम ने कहा, बढ़ते खर्च के कारण पुराने रेट पर कारोबार चलाना अब कठिन होता जा रहा है, इसलिए नई दरें तय करना आवश्यक हो गया है।
वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू खान ने बताया, कच्चे माल, डीजल, मजदूरी और परिवहन जैसे संसाधनों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। लंबे समय से ईंटों के दाम न बढ़ने से भट्ठा संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। सभी भट्ठा मालिकों की सहमति से जल्द ही नई दरें लागू करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वेश कुमार यादव ने कहा कि यदि उत्पादन लागत इसी तरह बढ़ती रही तो पुराने रेट पर काम करना संभव नहीं होगा। बैठक में उद्योग से जुड़े मुद्दों को एकजुट होकर उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का भी संकल्प लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें