फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 124 प्रार्थना पत्रों में 15 का ही निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 124 प्रार्थना पत्र आए। 15 का निस्तारण किया गया, जबकि 109 के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीम गठित की गई। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम न्यायिक भान सिंह, सीओ चमन सिंह चावड़ा, भदोही में एसडीएम अरुण गिरि, सीओ अशोक मिश्रा और औराई में एसडीएम बरखा सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निस्तारण किया। ज्ञानपुर तहसील में एसडीएम ने कानूनगो और लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन संबंधी मामले में पुलिस टीम के साथ समन्वय और सहयोग बनाते हुए निस्तारण सुनिश्चित कराये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व कर्मी गांव में जाकर स्थलीय मुआयना करते हुए निष्पक्ष व दबाव रहित होकर कार्य करें। एसडीएम भदोही ने कहा कि तहसील स्तर की शिकायतें तहसील पर ही निस्तारित हो जाये। यदि शिकायतें ऊपर के स्तर पर प्राप्त हो रही है, तो ये दर्शाता है कि तहसील स्तर पर लापरवाही हुई है। ज्ञानपुर तहसील में कुल 43 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच का निस्तारण किया। भदोही में 35 में चार और औराई में 46 में छह का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें