फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 102 शिकायतों में सिर्फ 14 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं गईं। डीएम विशाल सिंह ने दुर्गागंज और एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन औराई पहुंचकर जनता से रूबरू हुई। उनकी शिकायतों सुनकर निस्तारण का निर्देश प्रभारी निरीक्षकों को दिया। कुल 102 शिकायतों में से सिर्फ 14 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे जिलाधिकारी विशाल सिंह दुर्गागंज थाने पर पहुंचे। यहां पर करीब एक घंटे तक डीएम ने प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि जमीन से जुड़े विवाद को हल कराने के लिए राजस्व विभाग का सहयोग अवश्य लें।
लंबित प्रार्थना पत्रों को तेजी से निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। औराई और गोपीगंज में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षकों को कड़ी हिदायत दी कि शिकायत का निस्तारण मौके पर जाकर करें।
विज्ञापन

लंबित प्रकरणों को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में है। इसी तरह ज्ञानपुर, कोइरौना, सुरियावां, चौरी, भदोही में सर्किल के सीओ, एसडीएम संग प्रभारी निरीक्षकों की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गई। पुलिस कार्यालय के मुताबिक समाधान दिवस में कुल 102 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें राजस्व के 94 और पुलिस के आठ मामले रहे। पुलिस के सभी 8 और राजस्व के 8 मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें