फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में रही पुलिस चौकसी,रेलवे स्टेशनों पर हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां/गोपीगंज। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन पर्व को लेकर पूर्व संध्या पर पूरा जनपद संगीनों के साये में रहा। प्रमुख बाजारों में जहां पुलिस की कड़ी चौकसी देखी गई, वहीं रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक संदिग्धों और अराजकता फैलाने वाली की तलाश होती रही। सुरियावां नगर में थानाध्यक्ष सुनील दत्त दुबे, गोपीगंज में कोतवाल संजय राय, ज्ञानपुर नगर में कोतवाल भैया छविनाथ, ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने जांच अभियान चलाकर जांच-पड़ताल होती रही। उधर राजमार्ग पर भी व्यापक सुरक्षा के इंतजाम रहे, जिससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजार, चट्टी-चौराहे पर लगने वाली भीड़ में सुरक्षा का अहसास बना रहा कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो पुलिस किसी को भी नहीं छोड़ेगी। बस स्टापों और जनपद से होकर गुजरने वाली उत्तर और पूर्वोत्तर के स्टेशनों पर रेलवे पुलिस विशेष नजर दौड़ाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें