फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के खिलाफ एकजुट हुए संगठन, फूंका पुतला

विज्ञापन
दुर्गागंज त्रिमुहानी पर चीन का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गलवां घाटी में भारत और चीन के बीच बढ़ रहे तनाव और हमले में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की शहादत का गम लोग भुला नहीं पा रहे हैं। चीन के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए राजनीतिक दलों, सामाजिक/ स्वयंसेवी संगठनों के अलावा आम लोग जगह-जगह चीन का पुतला फूंकने और चीनी सामान का बहिष्कार करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के मुख्य प्रचार संगठक प्रीतेश सिंह लल्ला के नेतृत्व में दुर्गागंज त्रिमुहानी पर चीन का पुतला दहन कर सबक सिखाने की हिमायत की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत, चीन का व्यापारिक देश होने के बाद भी चीन इस तरह की हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी सीमाओं पर जबरन कब्जा करने तो कभी सैन्य ताकत दिखाने के नाम पर धोखे से सैनिकों पर हमला कर रहा है। यदि सही मायने में चीन ताकत दिखाना चाहता है तो आमने-सामने होकर लड़े। चीन की शह पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी अपनी तनाव पैदा कर रहा है। दोनों देशों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने चीन से आयातित सामान से दूरी बनाने के लिए जनता को भी जागरूक किया। प्रदर्शनकारियों ने जवानों की शहादत पर केंद्र सरकार से सेना को खुली छूट देने की मांग की।
इस मौके पर महेश प्रताप, शीतला, विकास मिश्रा, राहुल उपाध्याय, अनिल सिंह पप्पू आदि रहे। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय में चीन के हमले में शहीद हुए सैनिकों को मौन धारण कर जगदीश प्रसाद पासी, लल्लन मिश्रा, संजीव दुबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, गुलजारीलाल, अशोक मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव, हीरामणि चौबे, अनिल मिश्रा, लालमनी चौरसिया, अबरार अहमद, कैलाशनाथ पांडेय, सूर्यप्रकाश यादव, इकबाल अहमद, सौरभ दुबे, राजेश पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें