फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बजट के अभाव में लटका एक्स-रे मशीन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में बजट के अभाव में एक्स-रे मशीन का संचालन नहीं हो सका है। इसके कारण तपती गर्मी में मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए जिला चिकित्सालय आना पड़ता है। तीन महीने पहले विभाग की ओर से शासन को तकरीबन 13 लाख रुपये का प्रस्ताव ट्रांसफार्मर के लिए भेजा गया। जिसकी स्वीकृति आज तक नहीं मिल सकी है। इसके कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

मुख्यालय के पास 18 करोड़ की लागत से बने सौ शैय्या चिकित्सालय का संचालन फरवरी 2022 में शुरू हुआ। एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक इसमें संसाधनों का अभाव बना हुआ है। जिसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है। चिकित्सालय में पांच साल पहले लाकर रखी गयी एक्सरे मशीन आज तक इंस्टाल नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक्सरे मशीन के संचालन के लिए 25 केवी के ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है। जिसके लिए तकरीबन तीन महीने पहले विभाग ने तकरीबन 13 लाख रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी थी। जिस पर अब तक शासन की मुहर नहीं लग सकी है। एक्सरे इंस्टाल न होने के कारण सौ शैय्या अस्पताल में उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को चिकित्सक एक्सरे के लिए जिला अस्पातल भेजते हैं। मुख्यालय से जिला अस्पताल की दूरी तकरीबन चार किमी है। मरीज को आने और जाने में आठ किमी का चक्कर लगाना होता है। भीषण गर्मी में आठ किमी तक आने व जाने में मरीजों को तपती धूप तो सहनी पड़ती ही है। इसके अलावा अतिरिक्त खर्च भी होता है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने बताया कि शासन से बजट मिलते ही ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उसके बाद ही एक्सरे मशीन का संचालन शु्रू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें