फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खुले मैनहोल बढ़ा रहे परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर खुले मैनहोल खतरनाक साबित हो रहे हैं। नगर के कई मोहल्लों में खुले मैनहोल सड़कों की सूरत बिगाड़ रहे हैं। इनसे दिन के उजाले में कस्बे की सड़कों पर बाइक से या पैदल चलना खतरनाक हो गया है। पैदल या वाहन से चल रहे हैं तो सावधानी बरतें नहीं तो घायल हो सकते हैं। कई मोहल्लों में हादसों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन नींद से जाग नहीं सका है। सड़कों के किनारे अंडरग्राउंड नालियों के खुले मैनहोल दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। यह दशा एक मोहल्ले में हो तो समझा जा सकता है लेकिन लापरवाही का यह आलम है कि जिस भी मोहल्ले में जाएं बिना ढक्कन वाले मैनहोल दिख जाएंगे। ऐसी कई गलियां हैं जिन पर कई कई मैनहोल के ढक्कन हैं ही नहीं। यही कारण है कि विकास कार्यों पर भले ही करोड़ों खर्च हो रहे हों लेकिन नगर की तस्वीर नहीं बदल सकी है। ऐसी दशा में सड़कें समय पूर्व ही खराब हो जा रही हैं। दरोपुर, काशीपुर, जलालपुर, मर्यादपट्टी, छेड़ीबीर, रजपूरा अति पिछड़े वार्डों में गिने जाते हैं। यहां की स्थिति अधिक खराब है। इन वार्डों में रात के अंधेरे में जाते लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। विशेष रूप से रात के समय। इस समस्या की ओर कई बार नगर पालिका का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन मैनहोल बंद नहीं कराए जा सके। सपा के विधान सभा प्रभारी, पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे हसनैन अंसारी ने कहा कि इस समस्या से कोई एक मोहल्ला नहीं बल्कि सभी वार्ड प्रभावित हैं। जो सभासद हैं उन्हें भी फिक्र नहीं है। क्योंकि अधिकतर सभासद लोगों को आवास के लिए धन दिलाने में ही रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारी सुस्त पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिल कर इन खुले मैनहोल की तस्वीर दिखा कर सड़क और अंडर ग्राउंड नाली निर्माण की जांच कराने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें